कैमुर से पियुष सिंह
मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर में कुव्यवस्था का निंदा प्रस्ताव पारित
भभुआ शहर के एक होटल में बुधवार को आयोजित हुई कैमूर पत्रकार संघ की बैठक
बैठक के दौरान सलाहकार, समन्वय तथा संचालन समिति का भी हुआ गठन
भभुआ। कैमूर के पत्रकारों की आवश्यक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भभुआ शहर के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ लक्ष्मण शरण सिंह तथा संचालन विकास कुमार सिंह ने किया। बैठक में कैमूर पत्रकार संघ का गठन हुआ।इस दौरान सबसे पहले पत्रकारों ने सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए मोहनिया कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर व्यवस्था हेतु जिम्मेवार पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा सही व्यवहार नहीं किए जाने तथा वहां के कुव्यवस्था का घोर निंदा किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई आवश्यक निर्णय लिए गए तथा संघ के सलाहकार, समन्वय तथा संचालन समिति का गठन भी हुआ। बैठक में लिए गए निर्णय में जिले के पदाधिकारी गण प्रेसवार्ता की सूचना आवश्यक स्थिति को छोड़कर कम से कम तीन घंटा पहले दे, जिससे पत्रकार समय निकाल कर पहुंच सके, प्रेस कॉन्फ्रेंस के निर्धारित समय पर संबंधित पदाधिकारी आवश्यक रूप उपस्थित रहे।जिले में सरकार द्वारा निर्मित प्रेस क्लब को प्रशासन द्वारा सुचारु करने एवं पत्रकारों के समस्या एवं कठिनाइयों का संज्ञान लेकर संघ प्राथमिकता के आधार पर इसका निष्पादन करें आदि शामिल है।
इधर बैठक में गठन किए गए मार्गदर्शन सलाहकार समिति में वरिष्ठ पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी, सुनील कुमार तिवारी तथा प्रसून मिश्रा को सर्वसम्मति से रखा गया है। वहीं समन्वय समिति में संजय कुमार क्रांति, रविंद्र बाजपेई, विकास कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार , डॉ लक्ष्मण शरण सिंह, श्रीकांत पांडेय, मुकुल जायसवाल, प्रमोद कुमार, अभिनव कुमार, रंजन त्रिगुण एवं ओमप्रकाश तिवारी, तथा संचालन समिति में दिलीप उपाध्याय, अजय कुमार सिंह देवव्रत तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, सुनील पाठक, रंजीत कुमार, सच्चिदानंद पाठक, रवि कुमार, परवेज खान, विशाल कुमार, सुनील कुमार सिंह, अमित कुमार सिंहा, विनोद सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव तथा राकेश कुमार सिंह शामिल है।




