प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है घटना रविवार की देर रात की है दरअसल बेगूसराय में सड़क हादसे में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। पुरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेगूसराय से मझौल जाने वाली एसएच-55 सड़क मोहनपुर और खम्हार के बीच झाझ पुल के समीप की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के रहाटपुर निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के 65 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कृष्ण मोहन सिंह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे। रविवार को वह अपने मोटर साइकिल से चेरिया बरियारपुर गए हुए थे। वहां से वापस लौट के दौरान झाझ पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। थोड़ी देर बाद गश्त कर रही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन कर रही है।
बाइट :- मृतक के परिजन




