सर्किट हाउस रोड पर छिनतई में जेई की चाकू से गोदकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर, शहर के अतिसुरक्षित इलाके सर्किट हाउस रोड़ पर आर्मी कैंटीन गेट के पास शनिवार अहले सुबह अपराधियों ने छिनतई के दौरान जूनियर इंजीनियर मो. हारिस की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीने में दो जगह जख्म मिले। शुरुआत में पुलिस ने गोली का जख्म बताया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद उसे चाकू का जख्म बताया गया। सकरा थाना के फरीदपुर के गहने वाले हारिस दिल्ली में रबर इंडस्ट्री से जुड़ी एक नामी कंपनी में कार्यरत थे। वह इमलीचट्टी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी व बच्चे को देखने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात की अंजाम दे दिया। दरअसल 30 मई की रात उनकी पत्नी तुबा अंबरीन को ऑपरेशन से तीसरा लड़का हुआ था। हारिस अभी हजारीबाग में ड्यूटी पर थे। वहां से पटना आए। पटना से बस पकड़कर शुक्रवार रात गोबरसही उतरकर इमलीचट्टी जाने लगे। सुबह एक स्कूटी सवार ने शव देखकर चाय दुकानदार को बताया। इसके बाद सुबह पांच बजे काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके की डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। उनका मोबाइल और पर्स गायब मिला। पैसा भी बरामद नहीं हुआ। पीटू बैग था, जिसमें टूल किट, एक जोड़ी कपड़ा, आदि मिले। उनके ससुर अब्दुल हई चंदवारा में एक निजी स्कूल के प्रावार्य हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें