औरंगाबाद- सड़क हादसे में 3 की मौत दो की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरेंद्र पांडेय!

औरंगाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत हो गयी है वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हैं । दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक है । घटना एनएच 19 पर नगर थाना के ओवर ब्रिज के पास की है । बताया जाता है कि कार सवार 5 लोग गया से डिहरी की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित ही गयी और सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक में जा घुसी । सभी मृतक रोहतास के डिहरी के बताए जा रहे हैं । पुलिस ने तीनों शवो का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है । इधर एनएच पर बेवजह खड़े ट्रकों पर लोगो ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें