रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक अधिवक्ता को दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल घायल अधिवक्ता की मौत इलाज के दौरान हो गई । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया के रहने वाले अधिवक्ता रामशरण राय बखरी न्यायालय में काम करते थे और कल शाम बखरी न्यायालय से काम कर लौटने के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला के पास दो मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे । गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान रा रविवार को उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन निजी अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल लाया जहां पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद के बाद पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रामशरण राय मूल रूप से गढ़हारा के रहने वाले थे और शहर के पोखरिया मोहल्ले में रहते थे और बखरी अनुमंडल न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में काम करते थे। घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर भी सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख प्रकट किया है। इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में शोक की लहर है
बाइट- परिजन
बाइट- अमरेंद्र कुमार अमर, अधिवक्ता




