रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
भारतीय जनता पार्टी नेता ने कहा जनता ने नरेन्द्र मोदी के गारंटी रथ को बढ़ाने के लिए किया मतदान
इंडिया गठबंधन के अपरिपक्व नेताओं का विष्लेषण भ्रामक एवं सत्य के तथ्य से परे है
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि आज मतदान का अंतिम चरण का वोट डाला जा चुका है। मैं मधुबनी जिला वासियों और मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का गारंटी रथ को आगे बढाने के लिए अपना मत भाजपा एवं जदयू यानी कि एनडीए गठबंधन को देकर मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने का आशीर्वाद दए हैं।
लेकिन मधुबनी मे इंडिया गठबंधन के अपरिपक्व नेताओं का विश्लेषण भ्रामक एवं सत्य के तथ्य से परे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि पूर्व के विधानसभा चुनाव में केवटी , जाले, बिसफी बेनीपट्टी में भाजपा के विधायक जीते थे एवं हरलाखी से जदयू का विधायक जित का परचम लहराया था ठीक उसी प्रकार खजौली, राजनगर, झंझारपुर विधानसभा में भाजपा जीती थी तो बाबूबरही और फुलपरास विधानसभा में जदयू के विधायक जीते थे। इसके बाद इन विगत वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं, किसानों, युवाओं, छात्र– छात्राओं, व्यापारियों के साथ ही देश के लोगो को कई प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही देश में अमन चैन भी रहा है। देश के कुशल नेतृत्व करता नरेंद्र मोदी पर लोगों का विश्वास बढ़ा हैं। जिसे देखते हुए पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक मत एनडीए को मिला है। मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अपार मतों से जीतेंगे। इस के बाद इंडिया गठबंधन के नेता ईवीएम मशीन पर ठीकरा फोड़गें। प्रेस वार्ता मे जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, आईटी सेल जिला सह संयोजक कनहैया साह, राम पुकार ठाकुर शामिल थे।




