पुलिस चुनाव कार्य में व्यस्त और चोर चोरी में,आभूषण व नकद समेत पूरा घर किया साफ!

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

नालंदा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं जिसके वजह से चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बंद पड़े घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला रहूई के वेना थाना क्षेत्र के धमौली डीह गांव के है। जहा शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर गोदरेज का ताला तोड़कर सोने चांदी की आभूषण चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित देवनंदन प्रसाद ने बताया घर में ताला लगाकर सभी परिवार बिहार शरीफ में रहते थे कभी-कभी गांव में आना आ जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि 1 जून को मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंचा जहां मतदान करने के बाद घर गए तो घर के पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।वहीं गोदरेज का ताला तोड़कर गोदरेज में रखें चांदी के 12 सिक्के, दो जोड़ी पायल, सोने का बाली समेत अन्य महंगे समान गायब था। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

बाइट।पीड़ित गृहस्वामी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें