पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खोजपुरा गांव के बूथ नंबर 101 पर दो गुटों में मारपीट हो गयी। इस दौरान एक पक्ष के एक युवक ने अपने घर के छत से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिससे मतदाताओ में दहशत फैला गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है पर मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया। वही इस घटना के बाद डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से चल रही थी। इसी बीच खोजपुरा गांव के बूथ नंबर 101 पर पोलिंग एजेंट द्वारा एक मतदाता को रोका टोकि की गई। जिसके बाद खाना खाने के दौरान घर जाते समय आपस मे भीड़ गए और जिसके बाद एक युवक द्वारा छत पर चढ़कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिससे कुछ देर के लिए मतदान भी बाधित हो गया। हालांकि अधिकारियों ने बूथ पर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी और मतदान शुरू कराया।
Byte – ग्रामीण
राजकुमार, इंस्पेक्टर, मखदुमपुर




