चुनावी रंजीश में चार को लगी गोली , एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

आरा. बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव स्थित हाई स्कूल पर चुनावी रंजीश को लेकर फायरिंग हुई. तकरीबन 10 राउंड गोली चला, जिसमें चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी घटना स्थल की ओर कुच कर गये है. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पैगा गांव स्थित स्कूल के बूथ संख्या 12 व 13 पर चुनावी रंजीश में किशुनदयाल राम, राहुल कुमार राम, हरेंद्र राम व बच्ची खुशी कुमारी को गोली लगी है. इस संबंध में जख्मी के परिजनों का कहना है कि मतदान के बाद हमलोग घर जा रहे थे. इसी दौरान नामजद लोगों द्वारा जाति सूचक गाली गलौज और ईटा पत्थर फेका गया. इस दौरान फायरिंग में चार लोग जख्मी हो गये. जिसमें मारपीट देख रही बच्ची को भी गोली लग गयी. वहीं हरेंद्र राम के द्वारा गांव में ही इलाज कराया जा रहा है. इस घटना के बाद एसपी नीरज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जांच किये.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें