आपसी विवाद में जम कर चली लाठी डंडे कई लोग गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

पीएचसी डॉक्टर के द्वारा की गई धांधली व लापरवाही सैंकड़ों लोगों ने पीएचसी में किया जम कर हंगामा

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र स्थित घाट भटरा गांव में आपस में ही दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। जिस दौरान जम कर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड चला। जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दोनो पक्षों के धायलों ने बिस्फी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होकर इलाज करवाया। इस दौरान दूसरा पक्ष से एक युवक के माथे में गंभीर चोटें लगने से वह वेहोस हो गया। जिसको डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए डी एम सी एच दरभंगा रेफर कर दिया। इस दौरान बिस्फी पीएचसी के डॉक्टर के द्वारा एक बड़ा धांधली और लापरवाही करने का मामला सामना आया है। दूसरे पक्ष के किशन कुमार सहनी जिसके माथे पर गंभीर चोटें लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको डॉक्टर के द्वारा मरीज के इमरजेंसी पर्ची पर जिससे उसे डीएमसीएच के लिए रेफर किया गया था उस पर्ची मे मारपीट के जगह रोड एक्सीडेंट लिख दिया गया। जिसको लेकर किशन सहनी के परिवार के लोग इस बात की शिकायत पुलिस में करने गए लेकिन पुलिस द्वारा रोड एक्सीडेंट के कारण मारपीट का मामला को दर्ज नहीं किया गया था। जिससे आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मरीज को लेकर पीएचसी पहुंच जम कर हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलते ही बिस्फी थाना अध्यक्ष अभिनाश कुमार पीएचसी दलबल के साथ पहुंच कर मामले को शांत करवाया। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद लोगो को शांत करवाया गया जा सका। जिसके बाद डॉक्टर को मरीज के पर्ची को पुनः बना कर मरीज को डीएमसीएच रेफर किया गया। इसके बाद लोगो ने मरीज को लेकर डीएमसीएच में इलाज के लिए ले गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें