रिपोर्ट- धीरेंद्र पांडेय
औरंगाबाद में लू के कहर से 12 लोगो की मौत हो गई है और 35 लोग सदर अस्पताल में भरती हैं जिनका इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार में बताया कि हिट वेब का शिकार होकर दिनभर में लगभग 200 मरीज आए और उनका इलाज किया गया। हिट वेब के मरीज आने के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन रविभूषण श्रीवास्तव, डीपीएम मो अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार सिंह एवं अस्पताल प्रबंधक ने सदर अस्पताल में भरती मरीजों को देखा। जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए। वही अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावह स्थिति है।लेकिन अस्पताल में हिट वेब के भारती मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है और हर परिस्थिति से सामना करने के लिए अस्पताल प्रबंधन कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 5 मरीज इलाज के दौरान जबकि 7 मरीज ब्राउट टू डेड आए। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 12 हो गई है।




