हीटवेव से परेशान बिजली उपभोक्ता का धैर्य दे रहा जबाब!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत के सरहद गांव में लगातार 4 दिन से बिजली बाधित रहने से परेशान उपभोक्ताओं का धैर्य जबाब देने पर लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध सरक जाम कर दिया। चार दिनों से गांव के ट्रांसफार्मर जले होने की बातों से स्थानीय लोगों ने विभाग को अवगत कराते रहने के बाबजूद भी बिजली विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा लोगों के परेशानी को लेकर विभागीय पदाधिकारी उदासीन बने रहे। विभाग के पदाधिकारी द्वारा लोगों के बातों को सुना नहीं जा रहा था। जिससे लोग आक्रोशित होकर सरहद चौक को जाम कर दिया। घंटों सरक जाम रहने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज चौधरी सहित मिथिला बाहिनी के संरक्षक मिहिर कुमार झा आक्रोशित लोगों के बिच पहुंचकर लोगों से बात चीत कर लोगों के समस्या को समझने के बाद जले हुए बिजली ट्रांसफार्मर को बदले जाने को लेकर आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया और विभागीय पदाधिकारी से बात चीत करने के बाद नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया। वहीं सरक जाम कर रहे लोगों का कहना था की जब तक खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का काम नहीं किया जाएगा वेलोग सरक को जाम कर अपने आंदोलन पर डटे रहेंगे। वहीं भाजपा नेता के पहले पर विभाग द्वारा नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद सरक से जाम हटा लिया गया और दुबारा से यातायात पहले के तरह बहाल कर दिया गया। जनता के समस्या को देखते हुए इन नेताओं ने लोगों के मांग जब तक विभाग द्वारा पुरी नहीं कर दिया गया, तब तक आंदोलन स्थल पर जनता के साथ डटे रहे।

Join us on:

Leave a Comment