प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में भीषण गर्मी के वजह से अलग-अलग विद्यालय में पांच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं हुए बेहोश विभिन्न अस्पताल में चल रहा है इलाज
बेगूसराय में भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रहा है और विद्यालय के छात्र-छात्राओं लगातार बेहोश होकर गिर रहे हैं दरअसल बेगूसराय जिले के अलग-अलग विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण करीब दो दर्जन अधीक बच्चे बेहोश हो गए जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पहली बड़ी घटना मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में हुई जहां करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथी बेगुसराय जिले के बलिया प्रखंड में भी एक विद्यालय के पांच बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। वही बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में भी एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर गए जिसका पीएसी बखरी में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मटिहानी मध्य विद्यालय में सुबह 10 बजे के करीब भीषण गर्मी की वजह से एक-एक करके 18 से 20 बच्चे बेहोश हो गए हालांकि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उन्हें ओआरएस का घोल देकर शुरुआती इलाज किया गया लेकिन बच्चे की स्थिति ठीक नहीं हुई जिसके बाद उन्हें मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही बलिया प्रखंड इलाके में एक निजी विद्यालय के पांच बच्चे बेहोश हो गए उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके अलावा कई विद्यालयों से इक-दुका बच्चों की बेहोश होने की सूचना मिली है जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक ओर भीषण गर्मी है और गर्मी के बावजूद स्कूल खुला हुआ है इससे बच्चे स्कूल में बीमार हो रहे हैं जिससे अभिभावकों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
बाइट- हेडमास्टर, मटिहानी मध्य विद्यालय
बाइट- डाक्टर राहुल, मटिहानी
बाइट- डाक्टर – बलिया




