:- ब्यूरो रिपोर्ट!
पटना । दिव्य ज्योति का स्थापना दिवस राजधानी के आई एम ए के सभागार में आयोजित किया गया
इस अवसर पर हिन्दू धर्मावलंबियों और सनातनियों को सम्मानित किया गया।
दिव्य ज्योति के संस्थापक राकेश दत्त मिश्रा ने इस अवसर पर श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अनमोल कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान हिन्दू धर्म और रीति रिवाज और सनातन धर्म के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। व्याख्यान के क्रम में सनातन धर्म के रक्षार्थ सभी को अपना अहम् योगदान देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर एस एन श्याम, सुबोध सिंह राठौड़, अंकेश कुमार, दीपशिखा, आंचल कुमारी आदि ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किया।




