मस्तिष्क ज्वर से निपटने के लिए जिले के सामुदायिक उत्प्रेरकों के साथ सीएस और भीबीडी पदाधिकारी की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी : जिले के तापमान में लगातार वृद्धि से जिले में हिट वेब की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसमे मस्तिष्क ज्वर की समस्या से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के प्रशाल कक्ष में सिविल सर्जन डॉ. केके झा की अध्यक्षता में सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दे गई। इस दौरान सिविल सर्जन ने सामुदायिक उत्प्रेरकों को मस्तिष्क ज्वर की जागरूकता तथा प्राथमिक ऊपचार के साथ सतह अस्पताल ले जाने के लिए त्वरित परिवहन के बारे मे जानकारी दी। जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि कि अगर किसी परिस्थिति में एम्बुलेंस या टैग वाहन न भी मिले तो किसी भी निजी वाहन से एईएस के मरीज को अस्पताल लाने पर उसका किलोमीटर के हिसाब से दिया जाएगा। न्यूनतम भाड़ा चार सौ रुपए तय है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस के पाउडर व पारासिटामोल की गोली पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि जिले में चमकी के प्रभाव को रोका जा सके। इस दौरान सिविल सर्जन ने चमकी बुखार से बचाव को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मेडिकल टीमों को जन जागरूकता व मेडिकल व्यवस्था के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment