बिजली केबल में अचानक लगी आग, काफ़ी मशक्क़त से पाया काबू!

SHARE:

:- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज चौक स्थित लछमी नारायण मंदिर के आस पास सोमवार की रात 9 बजकर 40 मिनट पर एक बिजली के पोल से गुजर रहे एलटी केबल में लोड के कारण अचानक से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के 2 घंटे बाद पहुंचे मानव बल बिजली सप्लाई को बंद कर पानी डालकर आग पर काबू पाया।बता दें कि गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ गया है और विद्युत फॉल्ट भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।आस पास के लोगो की माने तो बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा विद्युत केबल गुणवत्ताहीन क्वालिटी का लगाया जाता है जिसके कारण बार-बार केबल जलकर टूट जाता है। जिसकी वजह से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

Join us on:

Leave a Comment