नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में अनियंत्रित होकर ऑटो पुल के रेलिंग से टकराया,ऑटो पर सवार महिला की गोद से बच्चा नदी में गिरा, मौत!
बेगूसराय में अनियंत्रित ऑटो ने सिउरी गंगा नदी पुल की रेलिंग में टकराई जिससे ऑटो पर सवार यात्री ने गंडक नदी में गिर गया जिससे यात्री की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल बेगूसराय से मझौल और रोसरा को जोड़ने वाली सिउरी पुल पर अनियंत्रित होकर ऑटो पुल के रेलिंग से टकरा गया इसके बाद टेंपो पर बैठी महिला के गोद से एक बच्चा पुल से गंडक नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत के वार्ड नम्बर 5 निवासी राजकुमार यादव के 5 महीने के पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई है। पुरा घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पुल की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमार महतो की पत्नी संगीता देवी अपने बच्चों के साथ बेगूसराय इलाज कराने आई थी बेगूसराय से टैम्पो पकड़ कर वह अपने घर लौट रही थी इसी दौरान शिउरी पुल पर अनियंत्रित होकर टेंपो पुल के रेलिंग से टकरा गई इस दौरान महिला की गोद से बच्चा गंडक नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नदी में खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- परिजन
बाइट- बच्चे की मां




