रिपोर्टर — मुकेश कुमार
मधुबनी जिले के बीते चार से ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने कारण बासोपट्टी प्रखंड के मनमोहन गांव के दर्जनों लोगों बिजली विभाग की मनमानी से तंग आकर ने सोमवार को कलुआही-बासोपट्टी मुख्य सड़क को मनमोहन चौक पर जाम कर दिया। मामला गांव के जले बिजली ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर चार दिनों से लगातार प्रयास किए जाने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदलने में विभागीय लापरवाही को लेकर जब लोगों का धैर्य जबाब दे दिया तो गर्मी से परेशान लोगों ने सरक जाता यात अवरूध्द कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान घंटों दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहन जाम में फंसे रहें। सड़क जाम का नेतृत्व कर रहें गांव के लोगों ने बताया कि मनमोहन गांव में बीते चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। जिसके कारण करीब चार दिनों से गांव के लोगों को जहां भीषण गर्मी में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। वही लोगों को अंधेरे में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है। परेशान लोग बार बार विद्युत विभाग के पदाधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारियों को सूचित करते रहे लेकिन कोई गंभीरता से लेने को तैयार नही है। सरक जाम की खबर मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौकों पर पहुंचे। केन
द्र सरकार से लेकर सूबे की सरकार बिजली सुधार को लेकर लगातार पहल करने की बात कर रही है। इस के बाबजूद भी अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या छोटी-छोटी समस्याओं के लेकर लोगों को सड़क पर उतरना पड़े तो इस से क्या अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली समस्या को लोगों के द्वारा घंटों सड़क जाम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क को जाम से मुक्त कर यात्रा यात बहाल कर दिया गया।




