1 जून को सभी पटनावासी अवश्य करें मतदान :अनिमेष!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना नगर निगम द्वारा आयोजित इंडियन वोटर्स लीग के मंच पर आयोजित मतदाता जागरूकता समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों और दूसरे लोगों को पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर तथा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए। इस अवसर पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य अमीकर दयाल, इंदिरा आईवीएफ के बिहार हेड डॉ दया निधि, पटना नगर निगम के मेंबर इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, डॉ आशीष सिंहा, मुख्य वित्त अधिकारी प्रवीण सिंहा आदि उपस्थित रहे। नृत्य प्रशिक्षण के लिए निहारिका कृष्ण अखौरी और संगीत प्रशिक्षण के लिए राजेश केसरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। युवा मतदाता जागरूकता समर कैंप में लोगों को नृत्य पेंटिंग क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया और मतदाता जागरूकता कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। विभिन्न विधाओं में पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में करिश्मा कुमारी, निराला, आरती कुमारी, दिव्या सिंह, राजन कुमार, राजू कुमार सिंह आदि को गायन में, सौम्या, साक्षी, अनिका, अंशिका, अमन समीर, वीर रोहित, शूरवीर, रवि, बिट्टू को नृत्य में तथा एहसास और कायनात को पेंटिंग में पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार चुनाव होता है। 1 जून को पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा के लिए चुनाव होने वाला है। सभी पटना वासी अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। 1 जून को सभी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर समय से उपस्थित होकर मतदान करें और लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाएं। लोक गायिका एवं पटना जिला की स्वीप आईकॉन डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अनेक सुमधुर गीतों की प्रस्तुति करके पटना के लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Join us on:

Leave a Comment