रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतौना गांव में महिला रसोईया की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर ने में कामयाबी हासिल कर लिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जो मृतका रसोईया के रिश्ते का पोता रवि किशन ठाकुर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना धारदार टेंगारी, हत्या के समय हत्यारा द्वारा पहना गया टीशर्ट और हाफ पेंट हत्यारे के घर से बरामद कर लिया है। इस हत्या मामले में मृतिका रसोईया की पुत्री सविता देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने नवीन ठाकुर, दीपक ठाकुर, रवि किशन ठाकुर, ममता देवी और शांति देवी के खिलाफ कांड संख्या 114/24 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों द्वारा संपति हरपने को लेकर मृतिका रसोईया शांति देवी के साथ आरोपियों के द्वारा अक्सर गालीगलौज किया जाता रहता था। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती थी। सभी बातों की जानकारी रसोईया शांति देवी बातचीत के दौरान अपने पुत्रियों को बताई करती थीं। 23 मई को 1 बजे दिन में रसोईया द्वारा अपनी बेटी सविता को फोन कर जानकारी दी गई की नवीन ठाकुर व उसके परिवार के लोग उनके साथ गालीगलौज कर रहे हैं और जान से मारनेे की धमकी दिया है। उसके बाद से रसोईया की पुत्री द्वारा लगातार फोन लगाया जाता रहा लेकिन फोन नही लगा। 24 मई की रात्रि में करीब 8 बजे बेतौना गांव के लोगों के द्वारा रसोईया की पुत्री सविता को फोन कर जानकारी दी गई की आपकी मां को आज पूूरे दिन नही देखा गया है और घर बाहर से बंद है। घर के दरवाजे पर ताला लगी हुई है। जानकारी मिलने के बाद 25 मई को सुबह करीब 8 बजे रसोईया की पुत्री सविता अपनी पुत्री संध्या कुमारी के साथ जब अपने मायके स्थित घर पर पहुंची तो बाहर से ताला लगा हुआ था और अंदर से काफी दुर्गंध आ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों को बुलाया गया और फिर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने गेट खोला गया तो कमरें में रसोईया की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि रसोईया को धारदार टेंगारी से गले पर वार कर हत्या की गई है। मुख्य आरोपी जिसने हत्या को अंजाम दिया है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध को स्वीकार भी किया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के घर से खून से सना धारदार टेंगारी, आरोपी का खून लगा टीशर्ट और हाफ पेंट बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को आबस्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।




