गुड आईवीएफ कैंप में दंपत्तियों को निःसंतानता के नुकसान और उपचार की दी गई जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

गुड आईवीएफ कैंप में दंपत्तियों को निःसंतानता के नुकसान और उपचार को लेकर पटना की महिला चिकित्सक ने दी जानकारी

सीतामढ़ी
शहर के डुमरा रोड स्थित एसके झा मेमोरियल हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क गुड आईवीएफ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना से आई बिहार की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. वंदना मिश्रा द्वारा दंपत्तियों को निःसंतानता के बारे में जानकारी, नुकसान और उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि निःसंतान दंपति का जीवन कई चुनौतियों से भरा होता है। उन्हें बच्चों की खुशी और समर्थन का अभाव महसूस हो सकता है, और कभी-कभी समाज में उनके लिए दबाव बना रहता है। यह अकेलापन और असहायता का अहसास किसी के जीवन को बहुत कठिन बना सकता है। इस शिविर का आयोजन करने का मूल उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व पर ध्यान के संबंध में जागरूक करना और आईवीएफ और अन्य संबंधित चिकित्सा विकल्पों के बारे में जनकारी देना था। डॉ. सत्यप्रकाश झा ने बताया कि निःसंतन दंपतियों के लिए डॉ. वंदना मिश्रा किसी भगवान से कम नहीं है। आज खान पान समेत अन्य कारणों के कारण कई दंपति निःसंतानता का दंश झेलते है। हालाकी इसका इलाज संभव है। जिसे शिविर के माध्यम से लोगो को बताया गया है।

Join us on:

Leave a Comment