हम सभी 40 सीटें जीत रहे हैँ, ऐतिहासिक होगा चुनाव परिणाम- नीतीश कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण यानी 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में हर राजनीतिक पार्टी अपनी साख को मजबूती देने के लिए जनता के बीच तरह-तरह के वादे करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आम सभा किया है। पहला आम सभा नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के जगदीशपुर किला मैदान में किया वहीं दूसरा आम सभा गड़हनी के उच्च विद्यालय मैदान में किया।उन्होंने अगिआंव विधान सभा उप चुनाव के जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम को विजय दिलाने की जनता से आपली की। अपने आम सभा में नीतीश कुमार ने अपने द्वारा किए गए कार्यों की बखान की और आम लोगों को बताया कि मैं विकास का काम किया है। और विकास के नाम पर ही आज एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार सिंह जी के पक्ष में वोट मांगने के लिए आपके समक्ष आया हूं। वही नितिश कुमार ने लालू राबड़ी पर जमकर तंज कसा और उनके द्वारा गिनाए जा रहा है सभी वादों को झूठा करार दिया ।उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव केवल अपने परिवार को बढ़ाना चाहते हैं और अपने समाज के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी से हमारे पुराने संबंध हैं और रहेंगे बीच में थोड़ा गड़बड़ हो गया था जिसके कारण हम इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब सब ठीक है ।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के 40 सीट पर हम लोग जीत दर्ज करने जा रहे हैं जो ऐतिहासिक होगा और इस बार एनडीए 400 सीट के पार जाएगी। ऐसा जनता बता रही है नीतीश कुमार के सभा में खास भीड़ देखने को मिला।इस आम सभा मे मंत्री अशोक चौधरी,श्री भगवान सिंह कुशवाहा सही कई अन्य दिग्गज नेता भी उपास्थि रहे। 
विजुअल बाईट/-नीतीश कुमार(मुख्यमंत्री बिहार सरकार)

Join us on:

Leave a Comment