नगर परिषद के कई वार्ड पार्षदों ने किया सुरेंद्र यादव के समर्थन का ऐलान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा का चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे विभिन्न संघ संगठनों के द्वारा अपने चेहते प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड सदस्यों ने एक बैठक कर राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को समर्थन देने की बात कही है। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। सभी दल अपने कुनवे को एकत्र करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड सदस्य संघ द्वारा राजद प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जहानाबाद शहर की विकास हम लोगों की प्राथमिकता रही है। राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव ने वार्ड सदस्यों को आश्वासन दिया है की चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा।

वाइट संजय यादव वार्ड संघ अध्यक्ष ।
बाईट धर्मपाल यादव वार्ड सदस्य
बाईट सुरेंद्र प्रसाद यादव राजद प्रत्याशी

Join us on:

Leave a Comment