समाज सेविका उषा देवी के स्वर्गवास हो जाने शोक व्याप्त!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। नेऊरा के जाने माने समाजसेविका और कस्तूरबा प्रतिष्ठान महिला सिलाई सेंटर की अध्यक्ष उषा देवी का स्वर्गवास बुद्ध पूर्णिमा की रात 11.45 बजे हो गई। इनके निधन से स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।
ये अपने पति चितरंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के साथ नेऊरा में रहती थी। कुछ बर्ष पूर्व इनके एकमात्र पुत्र, संजय कुमार उर्फ चुन्नू की हत्या कर दी गई थी। पुत्रबधू अपने दो पुत्री और एक पुत्र के साथ रांची में रहती है। इनका पैतृक गांव बिहटा और नैहर तुलसीगढ ( नालंदा) था।
अपने जीवन काल में ग्रामीण बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बस्त्र निर्माण सहित कई विधाओ का मुफ्त में प्रशिक्षण दिया गया। पेय जल जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान भी इनके द्वारा चलाया गया।
तत्कालीन केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री कमला सिन्हा ने इनके सामाजिक कार्यो में हिस्सा भी लिया और सराहना भी किया।
इनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले का तांता लगा रहा।

Join us on:

Leave a Comment