रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक मासूम छात्र की मौत हो गई है दरअसल तेज रफ्तार बुलेट सवारी युवकों ने स्कूल से निकल रहे एक छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुरा घटना नीमा चांदपुर थाना क्षेत्र के परना स्कूल के गेट की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परना गांव निवासी रणवीर साह का पुत्र तीसरी कक्षा का छात्र प्रशांत कुमार स्कूल से बाहर निकाला था तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने उसे ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नीमाचांद पुर थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल बुलेट सवार को पकड़ लिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि तीसरी क्लास के छात्र प्रशांत कुमार स्कूल से निकल रहा था इस दौरान बुलेट सवार युवक ने उसे ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हुई है।
बाइट- परिजन




