रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
दलसिंहसराय तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा हुई मौत।
समस्तीपुर दलसिंहसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति की अनुमंडल अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई बता दे कि गुरुवार की साम को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर तेल डिपो के पास एस एस 88 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को लगभग 30 से 35 मीटर तक घसीटता हुआ फरार हो गया जिसके कारण बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई दोनों व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिला के चमथा बिशनपुर के रहने वाले दिनेश राय के रूप में हुई है और एक अन्य वहीं गुसाये ग्रामीणों ने सड़क जामकर कर सड़क पर बैठ गए वही घटना जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और लोगों को समझा बुझा कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटनास्थल पर पहुंचे दलसिंहसराय थाना के थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन पुलिस बल के साथ जाम को हटाया और यातायात फिर से चालू किया घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को जब मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर आकर अपनो की पहचान किया।




