रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की गई जिसमें से एक पक्ष के एक युवक को गोली लगी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल आपसी गुटबाजी में अपराधियों ने गुरूवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया है। पुरा घटना बेगुसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह गांव के बांसवाड़ी बगीचे की है। मृतक की पहचान डीह गांव निवासी सिकंदर सिंह के 25 वर्षीया पुत्र राकेश कुमार उर्फ तूफानी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि डीह गांव के बगीचे में ताश खेलने के दौरान आपसी गुटबाजी में गोली चली है। जिसमें एक युवक राजेश कुमार उर्फ तूफानी को सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। गोली मारने वाले अपराधी को पहचान और उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में दहशत का माहौल है। मृतक राकेश कुमार उर्फ तूफानी भी आपराधिक प्रवृत्ति का था।
बाइट- मृतक की पत्नी




