मुख्यमंत्री से मिलकर NDA उम्मीदवार जिताने में जुटे एरिस्टो के मालिक भोला बाबू!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी फिजा बदलती जा रही है। जहानाबाद में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे जदयू के नेता एवं अरिस्टो कंपनी के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने कहां की भूमिहार समाज के लिए जितना मैं काम किया हूं। उतना काम कोई जनप्रतिनिधि नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज में जो जहानाबाद के टिकट को लेकर नाराजगी है। उसे दूर करना पहली प्राथमिकता है और मैं इस समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरी मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर डेढ़ घंटा हुई है और मैंने सारी बातों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भूमिहार की अनदेखी नहीं की जाएगी। आने वाला दिनों में इस समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। भोला बाबू ने कहा कि जहानाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्र में हुए जाकर एनडीए के जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए प्रचार करेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। बताते चले कि पूर्व सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के भाई है भोला बाबू। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कही। इस मौके पर भाजपा, जदयू एवं अन्य संगठन के कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Byte – उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू,अरिस्टो फार्मा के एमडी

Join us on:

Leave a Comment