:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल में सड़क हादसे में लगातार वृद्धि हो रही है और लोग बेमौत जान गंवा रहे हैँ, सड़क हादसे में पिकप, ट्रक और हाइवा की बेलगाम गति बहुत हद तक जिम्मेदार है, 80 फीसदी घटनाएँ इन्हीं वाहनों की लापरवाही और बेलगाम गति के कारण हो रही है,बीते बुधवार को मरांची थाना क्षेत्र में भी पिकप ने बाइक सवार को कुचल दिया था जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकी दूसरा अभी तक जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है!
इसी क्रम में आज बाढ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग के पास बाइक और पिकअप में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार 18 वर्षीय युवक अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंकित कुमार एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढीबर गांव का रहने वाला है, जो पढ़ने के लिए बाइक से बाढ़ जा रहा था इसी दौरान गुलाब बाग के पास एक बेलगाम पिकप ने उसे कुचल दिया, घटना की सूचना पर पहुंची बाढ़ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया आगे की कार्रवाई में जुट गई!
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकी जख़्मी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है!
बाइट – राधेश्याम सिंह, ग्रामीण




