बगैर दूल्हा बारात सजा रहे विपक्ष की हालत 2019 से बदतर होगी-मांझी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

चुनावी माहौल में जहानाबाद पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेताओं पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बगैर दूल्हा के बारात सजाने वाले की स्थिति 2019 से भी बदतर होने वाली है। इस चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता एक जुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री पद का कौन दावेदार है ? इसकी घोषणा नहीं किया गया है और लगातार एनडीए पर हमला किया जा रहा है कि एनडीए बहुमत नहीं प्राप्त कर सकेगा। ऐसी स्थिति में विपक्ष का यह बयान हताशा का परिचायक बन गया है। जहानाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्ष की स्थिति हारे हुए पहलवान की तरह है। जिस तरह से हारे हुए पहलवान कहता है कि अबकी बार हम जरूर पटक देंगे। बावजूद उसके पटकने में वह असफल साबित होता है। उन्होंने सारण की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी विपक्ष के द्वारा जो लगातार एनडीए के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की बात कही जा रही है मेरा कहना है कि सबसे पहले मतदान केंद्र पर किस पार्टी के लोगों ने जाकर वहां तनाव पैदा किया। उस मतदान केंद्र के मतदाता धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने शांतिपूर्वक अपना मतदान किया लेकिन कुछ पार्टी के प्रत्याशी एवं नेताओं ने लोगों को उकसाने का कार्य किया जिसका नतीजा हुआ कि दूसरे दिन एक बार फिर इस पार्टी के लोगों के द्वारा घर पर जाकर हंगामा किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर कार्रवाई कर रही है।
Byte – जीतन राम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री,बिहार

Join us on:

Leave a Comment