रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में एक महिला को बेरहमी से ईट, पत्थर से पीठ पीठ कर अपराधियों ने मौत का घाट उतार दिया दरअसल एक बुजुर्ग महिला की घर में सोया अवस्था में ईंट पत्थर से कुचल कर अपराधियों ने बेहरमी से हत्या कर दी। पुरा घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय रामरती देवी अपने गांव के बाहर डेरा पर सोई हुई थी। बीती रात में अज्ञात अपराधियों ने महिला को सोये अवस्था में ईंट पत्थर से पिट पीट कर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी वुधवार की सुबह 9 बजे तब मिली जब बगल की एक बच्ची उसके डेरा पर गई तो महिला को मृत पाया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग काफी संख्या मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है की बुजुर्ग महिला की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की है। परिजनों का आरोप है कि महिला सोने के जेवरात भी पहनती थी उसके गले का और नाक का जेवरात गायब है अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बदमाशों ने लूट के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है या कोई आपसी विवाद या दुश्मनी है। हालांकि परिजनों के द्वारा कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना आस्था से साक्ष्य एकत्रित किया है । पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना एक ईंट भी बरामद किया है।
बाइट-डब्लू कुमार, मृतिका का पोता
बाइट- राजीव कुमार सिंह, अपर थाना अध्यक्ष भगवानपुर




