कड़ी मेहनत कर रहे चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, माँग रहे विकास के नाम पर वोट!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में 1 जून को होना है। ऐसी स्थिति में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं के द्वार जाकर मत देने की अपील करने की कवायद तेज हो गई है ।इसी कड़ी में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी एवं निर्वतमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मखदुमपुर बाजार में रोड शो कर मतदाताओं से वोट देने की अपील किया। चिलचिलाती धूप में चंदेश्वर चंद्रवंशी बाजार के हर दुकानदारों से विकास के नाम पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज कई लोग दीग भ्रमित कर आपसे वोट मांगने पहुंच रहे हैं। आप जान रहे हैं कि जब वह सत्ता में थे तो क्या करते थे अगर उस दिन कोई याद कर वोट करने जाएंगे तो निश्चित रूप से विकास करने वाले को वोट करेंगे। चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले 5 सालों में जो जहानाबाद का विकास हुआ है और जो विकास कार्य चल रहे हैं वह अनुकरणीय है ।अगर एक बार फिर मुझे मौका मिला तो बचे हुए तमाम कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने हर जाति धर्म के लोगों से अपील किया कि अपना एक मत विकास एवं शांति सद्भाव के नाम पर मुझे देने का कष्ट करें।

बाइट चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी निवर्तमान सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी, जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment