एक लाख का ईनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, 14 संगीन मामले में थी तलाश!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के एक लाख रूपया का इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के के 1 लाख रुपया के इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बेगूसराय में दर्जनों हत्या, लूट,अपहरण जैसे संगीन मामले के फेरारी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो पर पुलिस ने एक लाख का इनामी जिंदा या मुर्दा घोषित किया गया था जिसको बेगूसराय पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नंद किशोर महतो पर हत्या लूट डकैती आर्म्स एक्ट जैसे 14 मामले बलिया थाना में दर्ज हैं और वह 2020 में हत्याकांड के बाद से लगातार फरार था। लगातार फरार रहने की वजह से बेगूसराय के एसपी अनुशंसा पर पटना पुलिस मुख्यालय ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपया का इनाम घोषित कर रखा था। इसकी गिरफ्तारी बलिया थाना क्षेत्र के लख्मीनिया रेलवे स्टेशन के पास से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात की गई है। गिरफ्तारी के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि नंदकिशोर महतो पर हत्या लूट डकैती के 14 मामले दर्ज हैं जिस वजह से इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। दरअसल बलिया थाना पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी की इनामी बदमाश नंदकिशोर महतो लख्मीनिया रेलवे स्टेशन के पास है इस सूचना पर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में बलिया थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी का नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। नंदकिशोर महतो 2020 में हत्या और 2021 में अपहरण के मामले में वांछित आरोपी था इस दोनों मामले में पुलिस इसकी तलाश लगातार कर रही थी।

बाइट- नेहा कुमारी, डीएसपी बलिया

Join us on:

Leave a Comment