हमारी सरकार बनी तो 10 किलो अनाज,महिलाओं को 1 लाख ₹-तेजस्वी

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

सीवान- केंद्र में इंडिया गठबंधन की अगर सरकार बनी तो गरीब महिलाओ के खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपये का सहयोग दिया जाएगा।, गैस की कीमत पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर के साथ सभी को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी. देश का असली मुद्दा बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई है. मंगलवार को हरिराम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के मैदान में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में थे तो 17 माह में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया । आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक बढ़ा है. उन्होंने राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को पार्टी में सबसे अनुभवी बताया है. साथ ही जीत का विजयी माला पहनाते हुए चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील की. इस दौरान वीआईपी संरक्षक मुकेश सहनी ने लोगो को संविधान की रक्षा के लिये महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें