लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच: प्रो. सुबोध कुमार मेहता!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 21 मई, 2024: पाटलीपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी डॉ. मीसा भारती के पक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध कुमार मेहता ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है। एक विचारधारा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की है, जबकि दूसरी विचारधारा संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संघर्षरत है।

प्रो. मेहता ने कहा कि डॉ. मीसा भारती हमेशा आम लोगों के हितों के लिए कार्य करती रही हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में पाँच लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया। इसके अलावा, सरकार ने पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है। जातीय गणना कराकर आरक्षण व्यवस्था को 75 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पाटलीपुत्र की जनता अपने सांसद रामकृपाल यादव से पूछना चाहती है कि उन्होंने गोद लिये गांव में कौन से विकास कार्य किए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर जुमलों के सहारे नौजवानों, गरीबों और आम लोगों को ठगने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के खाद्यान्न पर जीएसटी लगाकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाया है।

पटना जिला प्रधान महासचिव मो. अफरोज आलम ने कहा कि डॉ. मीसा भारती दानापुर के विकास के लिए हमेशा कार्यरत रही हैं। प्रेस वार्ता में पटना जिला राजद अध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंह यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मो. मुश्ताक आलम सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।

बाईट:- एजाज अहमद
प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार

Join us on:

Leave a Comment