नवविवाहिता की मौत, पुलिस जुटी जांच में, हत्या या आत्महत्या?

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के बड़ारा गांव में बैंककर्मी की नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया l बताया जाता है कि रहुई के दुरचन विगहा की रहने वाली शीला की पिछले मई माह में बड़ारा गांव निवासी आलोक कुमार से शादी हुई थी ।इधर लड़की के भाई नीरज का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या करार देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया है। वहीं आसपास ग्रामीणों के द्वारा इस घटना के पीछे आत्महत्या की बात कही जा रही है, क्योंकि जिस वक्त घटना घटी थी उस वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment