बाढ़ की मार झेल रहे बुजुर्ग की छलक गयी आँखे!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडे

बाढ़ के पानी से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के लोग परेशान, चारो तरफ समुन्दर जैसा नजारा !

दरभंगा जिला का कुशेश्वरस्थान प्रत्येक वर्ष बाढ़ की सबसे ज्यादा मार झेलता है, यहाँ नेपाल के पानी के साथ साथ कोशी और कमला नदी के पानी की मार प्रत्येक वर्ष लोगो की कमर तोड़ देता है इस वर्ष भी बाढ़ का पानी अपने समय से पहले की पुरे इलाके को समुन्द्र बना दिया है । कुशेश्वरस्थान पूर्वी इलाके का हाल तो और बुरा है यहाँ पूरी तरह से न सिर्फ खेत खलिहान डुबे है बल्कि घर द्धार सभी जलमग्न है। गांव में लोग बड़ी मुश्किल से घुटनो भर पानी से लेकर कमर भर पानी पार कर एक दूसरे के घर आने जाने को मजबूर है । हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में भी जाने के लिए घुटनो भर पानी पार कर जाना होगा । बाढ़ के पानी ने घर के सभी कमरों में बाढ़ का पानी महीनो से घुसा है घर के सभी सामन को किसी तरह ऊँचे स्थान पर रख काम चला रहे है वही रोजगार के लिए लगाए आटा चक्की भी पूरी तरह डूब चूका है ।

कुशेश्वरस्थान के केवटगामा पंचायत के सालमगढ़ गांव में तक़रीबन सत्तर वर्ष के बुजुर्ग ललन राय बाढ़ के पानी के बीच अपने घर के बरामदे पर एक खाट पर लेट समय गुजारते हुए नजर आये जैसे ही कैमरे पर अपना बाढ़ के मार की दर्द बताना शुरु किया उनके आँख से आँशु छलक आये। बुजुर्ग ने ज्यादा कुछ तो नहीं बोल पाए लेकिन आँखों से निकली आंसुओ की बुंदे सभी पीड़ा को बता दिया ।

वही गांव के दिनेश्वर राय का भी हाल कुछ ऐसा ही दिखा इनके घर आँगन से लेकर बेड रूम तक सिर्फ पानी ही पानी यहाँ तक की रोजमर्रा के कमाई के लिए लगाए रोजगार भी छुट हो गया उनका पूरा आटा चक्की बाढ़ के पानी में डूबा नजर आया।

Join us on:

Leave a Comment