रिपोर्ट–निभास मोदी

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप!
भागलपुर। नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोशी पार गांव कहारपुर इन दिनों कोसी कटाव की मार झेलने को विवश है। सुबह में ग्रामीण मनीष सिंह का घर कोसी के गर्भ में समा गया। व्यवस्था ऐसी है कि कोई चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। कटाव से कहारपुर ग्रामीण भयभीत होकर भगवान भगवान जप रहे हैं। वही गांव की सुध लेने के लिए अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। ये सारी बातें गांव के ग्रामीण सनातन सिंह, बिट्टू सिंह, शंकर यादव, कैलू शर्मा, भकूल शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कोसी के रौद्र रूप को देखकर ऐसा लगता है कि गांव के अस्तित्व को खत्म करके ही छोड़ेगा। उधर दक्षिण दिशा से कोसी का कटाव बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। अब कटाव से लोग अपने-अपने ही हाथों घरों को तोड़कर हटा दिया और घर के समान को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने में जुटे हैं। जिन लोगों का घर कोसी में समा गया है वे दूसरों के खाली घरों में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाईं हैं। मगर अभी तक किसी प्रकार का राहत प्रशासन के द्वारा नहीं मिली है। कोसी कटाव पिछले वर्षों की तरह और भी भयावह होरही है। ग्रामीण ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल के अधिकारी और न ही फ्लड फाइटिंग के अधिकारी गांव में हो रहे कटाव को देखने पहुंचे हैं। हालांकि फ्लड फाइटिंग का काम हुआ है पर कोसी के इस भयानक कटाव से कुछ भी असर नहीं पड़ा। अब तक 21 लोगों का घर कोसी में समा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि शायद ही गांव का अस्तित्व बचे।




