रिपोर्ट–निभाष मोदी

भागलपुर। सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19,20,21 के ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या को लेकर किया शहाबाद मुख्य सडक जाम।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जबतक जलजमाव की समस्या दूर नहीं किया जाएगा।तबतक सडक जाम रहेगा।साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि नाला के पानी की निकासी नहीं होने पर जलजमाव की समस्या बनी हुई हैं।वहीं वार्ड पार्षद मनोज यादव ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एंव कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया गया है।लेकिन राशि का आवंटन नहीं होने पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।




