बेटे ने पिता की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – अररिया के बौंसी थाना क्षेत्र के तमघट्टी गांव में एक सगे बेटे ने अपने पिता की दबिया से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। जिले के रानीगंज प्रखंड के बौसीं थाना क्षेत्र स्थित तमघट्टी गांव की है। जहां 70 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह उर्फ सालों सिंह को उसके बड़े बेटे अरुण सिंह ने जमीन के एक टुकड़े के लिए दबिया से काटकर निर्मम हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। इस घटना की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली सभी मृतक के घर भीड़ जमा हो गई। तबतक किसी ने बौंसी थाना को इस हत्या की सूचना देदी। सूचना पर पुलिस टीम तमघट्टी गांव स्थित मृतक शैलेन्द्र सिंह के घर पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में लिया। और जिस दबिया से हत्या की गई थी उसे भी कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई। मृतक की पत्नी कविता देवी के ब्यान पर पुलिस ने केश दर्ज कर लिया है। कविता देवी ने बताया कि मेरे पति ने जमीन का एक टुकड़ा छोटे बेटे शिवराज सिंह को देदिया था। इसी बात से बड़ा बेटा अरुण सिंह नाराज था और पिता के साथ झगड़ा किया करता था। सोमवार की सुबह बाप बेटे में इतना विवाद बढ़ गई कि उसने दबिया से बाप को काट कर मार डाला। और मौके से फरार हो गया। बौंसी थाना अध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि घटना स्थल से सभी साक्ष्य संकलित किया गया है। हत्या में इश्तेमाल किये गए दबिया को भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट – कविता देवी, मृतक की पत्नी।
बाइट – पप्पू सिंह, मृतक का रिश्तेदार।

Join us on:

Leave a Comment