चर्चित व्यवसाई मो.अमानुद्दीन ने किया “कन्या विवाह योजना” का विधिवत शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर शहर के चर्चित व्यवसाई एवं समाजसेवी मो. अमानुद्दीन के द्वारा उनकी बेहद ही जन उपयोगी योजना” कन्या विवाह योजना” का विधिवत शुभारंभ समस्तीपुर के गोला रोड स्थित एक होटल में किया गया
इस कार्यक्रम में अलकबीर स्कूल के प्रोपराइटर मो अमानुद्दीन ने उपस्थित अतिथियों के सम्मुख कार्यक्रम को लांच किया अल कबीर स्कूल के संस्थापक मो. अमानुद्दीन ने विस्तार पूर्वक इस योजना के विषय में उपस्थित लोगो को जानकारी दी जिसका मुख्य उद्देश्य सोना एवं उसके आभूषण को आम जनों के लिए सुलभ बनाना है इस योजना में कोई भी अपना खाता खुलवा सकता है जो एक वर्ष से लेकर 5 वर्ष की अवधि के लिए खोला जाता है।इसका मुख्य आकर्षण यह है कि एक साल इस योजना में आप को केवल 11 माह की राशि जमा करनी है और 12 वा महीने की राशि आपके तरफ से अल कबीर स्कूल स्वयं जमा करेंगे एवं साल के अंत में आपको आपके पसंद का सोना चांदी एवं हीरे का आभूषण प्रदान किया जाएगा।
मोहम्मद अमानुद्दीन एक व्यवसायि होने के इधर एक समाजसेवी भी हैं जो विभिन्न समाजसेवी कार्यो में निरंतर बढ चढ कर अपना योगदान देते रहते हैं। उनके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क स्कूल का संचालन अपने संस्था के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिसमें 200 से अधिक बच्चे मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिन्हें किताब, कॉपी, ड्रेस के साथ-साथ बिना किसी फीस के पढ़ाया जा रहा है।

बाइट:समाजसेवी,मोहम्मद अमानुद्दीन

Join us on:

Leave a Comment