एक दर्जन लोगों को ला रही नाव पलटी, दस बचे, दो लापता, तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के मनेर स्थित  महावीर टोला गंगा घाट पर नाव हादसा हुआ जहा सब्जी से भरा नाव गंगा नदी में पलट गया । नाव पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे जिसमें दस लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन अभी भी दो लोग लापता लापता बताए जा रहे हैं । इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है  लापता लोगो की तलाश में गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।

गंगा नदी से तैर कर निकले। लोगों ने बताया कि हम लोग गंगा उस पार सब्जी की खेती किए हैं। और उधर से सब्जी लेकर वापस लौट रहे थे तभी मनेर के महाबीर टोला गंगा नदी घाट के पास तेज हवा के कारण नाव गंगा नदी में डूब गई नाव पर 12 लोग सवार थे जिसमें हम लोग

किसी तरह से नदी में तैर कर अपनी जान बचाई है लेकिन अभी भी दो लोग विजेंद्र राय और रणधीर कुमार लापता हैं 

वही इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मनेर क्षेत्र के महावीर टोला गंगा घाट पर एक नाव डूबी है इसमें 10 से 12 लोग सवार थे जिसमें से दो लोग लापता है सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों की तलाश में जुटी हुई है जानकारी मिली कि सभी लोग नाव से सब्जी लेकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।

BYTE FILE 7 सुनील कुमार भगत थानाध्यक्ष मनेर।

Join us on:

Leave a Comment