पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद की पुलिस ने 50 हजार रूपये के इनामी एवं कोढा तथा तिवारी गैंग का मुख्य सरगना को जिला मुख्यालय से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंग के सरगना पर विभिन्न जगहो पर दर्जनों मामला दर्ज है। जहानाबाद में तीन छिनतई का मामला दर्ज है। गिरफ्तार ₹50000 का इनामी गार्ड तिवारी हाजीपुर जिले के रूसूलपुर गांव का रहने वाला है ।कोढा एवं तिवारी गैंग चलाने वाले इस सरगना के गैगं में कई लोग शामिल हैं। पुलिस गार्ड तिवारी के गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया था और अंततः गार्ड तिवारी नगर थाना जहानाबाद के बिछाए गए जाल में फंस गया। इस बाबत जहानाबाद के एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले बैंक से पैसा निकाल कर एक व्यक्ति जा रहा था। जिसका पैसा झपट्टा मार कर गार्ड तिवारी अपने सहयोगियों के साथ भाग निकला था ।इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर गार्ड तिवारी के गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई और अंततः उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार गार्ड तिवारी पर बिहार के विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज हैं ।जहानाबाद में अब तक तीन मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस सरगना पर कितने मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 50000 के इनामी गार्ड तिवारी का कहीं घर नहीं है जो भी मकान यह खरीदता है कुछ दिन रहने के बाद उसे बिक्री कर देता है और दूसरे जगह पर रहने लगता है। फिलहाल 50000 के इनामी गार्ड तिवारी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।
बाइट राजीव कुमार सिंह एसडीपीओ जहानाबाद




