पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में 1 जून को होना है ।ऐसी स्थिति में जहानाबाद में नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है। चुनाव के दौरान एक तरफ जहां बीजेपी बिहार के 40 की 40 सीट जीतने का पुरजोर दावा कर रही है वहीं उसके सहयोगी जदयु का कहना है कि इस बार अच्छी संख्या में बिहार में हम और हमारे सहयोगी सीट जीतेंगे। 40 सीट जीतने के दावा पर जदयु के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जहानाबाद में जदयू के प्रत्याशी के रूप में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के मुख्य कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम हुआ ।उन्होंने साफ तौर पर पूछे जाने पर कहा कि हम लोग बिहार के 40 सीटों में इस बार अच्छी संख्या में सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाता एनडीए के समर्थन में एकजुट है। इस मौके पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि विपक्षी प्रधानमंत्री के बिहार मे लगातार दौरा करने से हताश हो गए हैं यही कारण है कि तेजस्वी प्रसाद यादव प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं कि मुद्दे की बात प्रधानमंत्री नहीं करते हैं। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि बिहार अब आगे बढ़ चुका है। चरवाहा विद्यालय नहीं खोला जा रहा है इसलिए तेजस्वी प्रसाद यादव को लग रहा है कि मुद्दे की बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के 40 की 40 सीट इस बार एनडीए जीतेगी ।प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री है और भारत में ही बिहार आता है ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री बिहार ,झारखंड, बंगाल सभी जगह पर चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ दौरा से तेजस्वी प्रसाद यादव के पेट में दर्द होने लगा है ।आने वाले 4 जून को तेजस्वी प्रसाद यादव को पता चल जाएगा कि बिहार में किसके पक्ष में जनता वोट करती है ।इस मौके पर जदयू ,भाजपा एवं उसके सहयोगी दल के कई कदावर नेता मौजूद थे।
बाईट रामनाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद जदयू
बाईट जयंत राज मंत्री भवन निर्माण, बिहार सरकार




