लालू यादव बस परिवार के नेता,2025 की लड़ाई लड़ रहे- गिरीराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार/ मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राजद पर बड़ा हमला, केंद्र में मोदी की नही तो सतभत्री की सरकार बनेगी? लालू अब गरीब का नही परिवार के नेता।तेजस्वी यादव डापोर शंख।अपने बेटे को सीएम का तैयारी कर रहे और घूम रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव को लेकर के आज अंतिम दिन बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दिया है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के कांटी में एक स्कूल में सभा को संबोधित करने के पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रिगेड नेता गिरिराज सिंह और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। इस दौरान में केंद्रीय मंत्री ने RJD पर जमकर निशाना साधा और कहा की लालू यादव कोई लोकसभा का नही बल्कि अपने बेटे तेजस्वी यादव को 2025 में सीएम बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा यह कोई लड़ाई नहीं बल्कि अपने एक बेकार और डापोर शंख है जिसको कोई भी जनता कभी स्वीकार नहीं करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा हमारे यहां कहवात है यह कहा की लालू यादव क्या कर सकते हैं यह बिहार जानता है देश में मोदी जी की सरकार नहीं बनेगी तो क्या सतभत्री की सरकार बनेगी। लालू यादव अब यादव मुस्लिम पिछड़ा वर्ग के नेता नही है बल्कि अब परिवार के नेता बन गए हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की खुद घोटाला में सज्यफ्ता हो वो क्या सरकार बनाएंगे यह तो पूरा देश जानता है। जिस आदमी ने अपने परिवार को सीएम से लेकर मंत्री विधायक डिप्टी सीएम तक बनाया अब सीएम बनाने का अपना देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होने वाला है। सच्चाई तो यही है कि इस लोकसभा चुनाव में अब ऐसे लोगो के लिए कोई भी सीट खाली नहीं है कोई दूसरी जगह आजमा ले।इस दौरान में उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी और कार्य की जमकर तारीफ किया और कहा देश क्या दुनिया में मोदी के कार्य की ख्याति है बेहतर कार्य के लिए।इस दौरान में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा यह लोग सिर्फ बरगलाने का काम कर सकते हैं और झूठे वादे कर सकते हैं।

बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री मंच से संबोधित करते हुए

Join us on:

Leave a Comment