रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर शहर के बूढी गंडक नदी मथुरापुर घाट पर शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई और सैकड़ो की संख्या मे शव देखने वालों की ताता लग गया लेकिन किसी भी व्यक्ति के द्वारा शव की पहचान नहीं हुई!मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि रंजीत ने बताया की शव मिलने के बाद पुलिस को सुचना दी गई और मौके पर मथुरापुर थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्ज़ा मे लेकर शव की पहचान के लिए कई थानो मे शव की फोटो को भेजा गया और शव को पोस्टमातम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया!लेकिन खबर लिखें जाने के वक्त तक शव की सिनाख्त नहीं हो पाई!
बताया जाता है की शव कही से बह कर मथुरापुर बूढी गंडक नदी के पास जल मे फस गया और देखने से प्रतीत हो रहा है की इसकी मौत दो दिनों पहले हो चुकी है अब शव की अंत परिक्षण के बाद ही पता चल पायेगा इसकी मौत कैसे हुई और कब हुई!




