रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार युवक को आज्ञत ऑटो ने मारी टक्कर, दोनों युवक की हुई मौत, आक्रोशित लोग किया सड़क जाम
हरके दिन एक्सीडेंट होने से जमुई जिला में हो रही है मौत ऐसा ही घटना आज जमुई टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री कॉलोनी के समीप बाइक से कोचिंग पढ़ने आए बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित आज्ञत ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा निवासी गरीब यादव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार व सतगामा निवासी राजेश रावत का 17 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जमुई-मुख्यालय स्थित एक कोचिंग में पढ़ने के लिए आया था और वापस लौटने के क्रम में जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री कॉलोनी के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं पटना ले जाने के दौरान अभय ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमुई-मलयुपर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा के पास दो घंटे तक सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझने बुझाने के प्रयास करने पर परिजनों ने जाम तोड़ा
वाइट -टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार
वाइट -प्रखंड विकास अधिकारी जमुई
वाइट -मृतक के परिजन




