इंडी गठबंधन देश बेचना चाहती है। ब्रह्मर्षियो को वोट की ताकत से देश को बचाना होगा- सुरेश कुमार शर्मा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,दो मोर्चो _ राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय दोनो मोर्चो पर राष्ट्रविरोधियों से एक साथ लड़ रहे हैं। _ डॉक्टर राजभूषण निषाद

विरासत टैक्स लगाकर इंडी गठबंधन हमारी जमीन हड़पना चाहती है। _ सुनील कुमार,महासचिव, ब्रम्हर्षि विकास संगठन

खबरा गांव के भूमिहारों ने एनडीए प्रत्यासी श्री (डॉक्टर) राजभूशन चौधरी निषाद के पक्ष में हुंकार भड़ी

आज खबरा गांव में लगभग 200 से अधिक खचा खच भरे प्रांगण में पूर्व मंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर राज भूषण निषाद के सुमधुर,ओजस्वी,संकल्पित भाषण के साथ खबरा के मुखिया पति श्री पंकज ओझा,पूर्व मुखिया श्री सुधीर ओझा, श्री अमित कुमार, श्री अमर बाबू, श्री सुनील जी,श्री अरूण ओझा,,वार्ड प्रमुख के अलावा श्री सुनील कुमार,महासचिव ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर, श्री अमित कुमार,श्री हरे राम मिश्र,श्री महेश प्र सिंह,श्री अमर बाबू श्री रघुनाथ ओझा, श्री परमानंद ओझा, श्री बबलू जी, श्री अरुण कुमार ओझा, श्री वीरेंद्र कुमार, श्री नंद कुमार सिंह, श्री अजय सिंह लोजपा आदि के वक्ताओं के साथ डॉक्टर राजभूषण निषाद को फूल छाप पर मुहर लगा की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।एक स्वर से खबरा में लिए गए संकल्प को गांव गांव तक पहुंचाने का वचन दिया।
संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व में तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने,विदेशी प्रभाव को रोकने, गरीबों के उत्थान,मुफ्त अन्न योजना, गैस सिलेंडर,मुफ्त चिकित्सा(आयुष्मान भारत योजना),रोजगार के लिए विश्व कर्मा योजना,व्यवसाई ऋण योजना, पीएमईजीपी योजना,का लाभ लेते रहने के लिए श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने,400 से अधिक सीट लाने के लिए अधिक संख्या में बूथ पर जाकर वोट दे और राजभूषण निषाद को विजयी बनावे। स्थानीय समस्यायों के समाधान के लिए हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया। डॉक्टर राजभूषण निषाद ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दो मोर्चो पर विरोधियों से एक साथ लड़ रहे है।लेकिन धारा 370,तीन तलाक, सी ए ए,श्री रामजन्म भूमि पर भव्य श्री राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना करना ऐतिहासिक उपलब्धि रही है।दूसरी तरफ विदेशों से आर्थिक सहायता कर उग्रवाद,अपराधियों,आतंकियों को बढ़ाना ,और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीतने से रोकने की शाजिस से भी लड़ना पर रहा है। देश में भ्रष्टाचार,घूसखोरी से संपति अर्जित करने वालों को जेल भेजने की भी चुनौती है। मुजफ्फरपुर के विकास के लिए विश्व योजना के साथ आया हूं।जनता यदि भरोसा करेगी तो एक एक समस्या का संज्ञान लेकर समाधान किया जाएगा।ऐसा मैं वचन देता हूं और भरोसा दिलाता हूं। सुनील कुमार ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रताचारियो का गठबंधन है जो ई डब्लू एस में मिली सुविधाओ को खत्म करना चाहती है।विरासत टैक्स लगाकर संपति हड़प कर रोहिंगिया मुसलमानों को देना चाहती है। मुजफ्फरपुर में खबरा,शेरपुर, रोहुआ से जो आवाज उठती है वो बहुत दमदार होता है।

Join us on:

Leave a Comment