जहानाबाद से दो उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, देखें सूचि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत, 36-जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अंतिम चरण में 1 जून को मतदान किया जाना है। इस दौरान अभ्यर्थियों द्वारा 7 मई से लेकर 14 मई तक नामांकन दाखिले की प्रक्रिया में हिस्सा लिया गया एवं अभ्यर्थित्व वापसी के लिए 17 मई को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित था जिसमें दो अभ्यर्थियों, लिपि कुमारी एवं अरुण कुमार द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के समक्ष उपस्थित होकर अभ्यर्थित्व वापस लिया गया है। इस प्रकार अंतिम जारी प्रत्याशी सूची में 15 अभ्यर्थी रह गए हैं।
इससे पूर्व 15 मई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा स्क्रुटनी के पश्चात जारी किए गए सूची में जिन 40 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था उनमें से 17 का नामांकन स्वीकृत एवं 23 का नामांकन अस्वीकृत हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment