जमीन विवाद में बदमाशों ने माँ बेटी को मारी गोली, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

  • लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां रास्ते के विवाद में मां-बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की है। बताया जाता है कि सुदामा कुमार और पंकज राम के बीच रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ।इसी दौरान सुदामा कुमार के द्वारा फायरिंग कर दी गई।जिसमें पंकज राम की पत्नी उषा देवी को पीठ में और बेटी कल्याणी कुमारी के हाथ में गोली लग गई।घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पिपरिया पुलिस सूचना के बाद अपराधी की गिरफ्तारी में जूट गई है।जल्द हीं अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
    बाइट – शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय।
    बाइट – कल्याणी कुमारी, जख्मी।
    बाइट – पंकज राम, जख्मी के पिता।

Join us on:

Leave a Comment